आत्महत्या करने नहर पुल पहुंची महिला को बचाया
फिरोजाबाद, मई 26 -- शिकोहाबाद में अपने पति की गाली गलौज, मारपीट से तंग आकर एक महिला अपने बच्चों के साथ घर को छोड़कर आत्महत्या के इरादे से बुढ़ा नहर पर चली आई। जब लोगों ने महिला के इरादे को जाना तो लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस महिला को पकड़कर थाने लाई जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मंजू पत्नी राजीव उर्फ राजू निवासी अंगदपुर थाना मक्खनपुर का पति शराब पीने का आदी है जिसके चलते वह आए दिन पत्नी के साथ मारपीट, गाली गलौज करता है। मंगलवार की शाम को उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे नाराज होकर देर रात में महिला अपने चार बच्चों राधिका, प्रांशु, ध्रुव, दिव्यांशु के साथ आत्महत्या के इरादे से भूडा नहर पुल के पास आ गई। वह आत्महत्या के इरादे से पुल के पास खड़ी थी तभी लोगों को कुछ शक हुआ तो महिला ने अपनी पति के अत्याचारों को लेकर अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.