लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आत्महत्या की कोशिश कर रहे चालक को गोसाईगंज पुलिस ने वक्त रहते बचा लिया। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर चालक को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि चालक का पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद चालक ने गुस्से में आत्महत्या करने जा रहा था। शनिवार को गोसाईगंज क्षेत्र में एक ट्रक चालक ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी डी. के. सिंह ने तत्काल आरक्षी रंजीत कुमार को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंचने पर चालक ट्रक की स्टीयरिंग से फंदे के सहारे बेहोशी की हालत में लटका मिला। लेकिन उसकी सांसें चल रही थीं। आरक्षी ने बिना समय गंवाए उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज पहुंचाया।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी जान बचा ली। होश में आने पर ट्रक चालक ने बताया कि...