गिरडीह, मार्च 13 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के एक पंचायत में आत्महत्या करने जा रही एक युवती को गावां थाना पुलिस ने बचा लिया। युवती घरेलू विवाद के बाद घर से निकल गई थी व आत्महत्या के लिए तालाब के पास पहुंच गई। किसी ने इसकी सूचना गावां थाना पुलिस को दी। गावां थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तालाब के पास जाकर युक्त युवती को मरने से बचा लिया। गावां थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने कहा सूचना मिली थी कि एक युवती तालाब में आत्महत्या करने जा रही है। सूचना पर गावां थाना सअनि रामाकांत सिंह को पुलिस बल के साथ वहां भेजा गया व युवती को अभिरक्षा में थाना लाया गया व परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.