प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- कुंडा, संवाददाता। परिजनों से किसी बात को लेकर नाराज महिला घर से निकली और जान देने को कुंडा हरनामगंज रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यूपी 112 पर मिली सूचना पर मिशन शक्ति की टीम सक्रिय हुई। स्टेशन पहुंचते ही महिला को रोक लिया, कोतवाली में उसके पति को बुलाकर समझौता कराया और घर भेज दिया। नगर पंचायत के कुंडा हरनामगंज मोहल्ला निवासी विवाहिता मंगलवार को किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज होकर जान देने को कुंडा हरनामगंज रेलवे स्टेशन पहुंच गई। इस बीच किसी ने यूपी-112 को फोन किया। खबर मिलते ही मिशन शक्ति प्रभारी महिला आरक्षी दुर्गा देवी टीम के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची, महिला को पकड़ लिया। उसे कोतवाली लाई और उसकी बात सुनने के बाद उसके पति को बुलाया। दोनों को समझा-बुझाकर महिला को उसके पति की सुपुर्दगी में देकर उसको घर भेज दिया।

हि...