आत्महत्या करने की पोस्ट डालने वाले डॉक्टर से अपर निदेशक का स्पष्टीकरण
इटावा औरैया, अगस्त 2 -- बकेवर। सोशल मीडिया पर भविष्य में आत्महत्या करने की पोस्ट डालने वाले डाक्टर से अपर निदेशक ने स्पष्टीकरण मांगा है। इससे अस्पताल में हड़कंप मचा है। बकेवर के 50 शैया अस्पताल में शुक्रवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. अभिषेक स्वर्णकार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट खुद के फेसबुक आईडी पर की थी। जिसमें उन्होंने भविष्य में आत्महत्या जैसा कदम उठाने की शंका जताते हुए सीएमएस डा.संदीप गुलाटी, ईएमओ डा.रविन्द्र साहू व अस्पताल के बाबू दयाराम को जिम्मेदार ठहराया था। पोस्ट के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया था। सूचना पर पुलिस मामले की पड़ताल के लिए 50 शैया अस्पताल पहुंची थी। पोस्ट डालने वाले हड्डीरोग विशेषज्ञ डा. अभिषेक स्वर्णकार से अपर निदेशक चिकित्सा व स्वास्थ्य परिवार कल्याण कानपुर डा. रेणु जोशी पंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने व फरवरी से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.