लातेहार, अप्रैल 29 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों के पुनर्वास एवं प्रोत्साहन के उद्देश्य से बुधवार को एसपी कुमार गौरव की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी श्री गौरव ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान जिले में कुल 51 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है,जबकि बालूमाथ थाना क्षेत्र में 9 नक्सलियों ने हथियार छोड़कर नई जिंदगी की शुरुआत की है।

नक्सलियों का पुनर्वास एसपी ने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास,सुरक्षा,शिक्षा एवं रोजगार की जिम्मेदारी पुलिस और जिला प्रशासन की है। उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जो...