आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास को लेकर लंबित कार्य शीघ्र करें: डीडीसी
गढ़वा, मई 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभागार में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास व स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा सुशील कुमार राय द्वारा आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को अनुमान्य लाभ प्रदान करने की स्थिति से उप विकास आयुक्त को अवगत कराया गया। इसके बाद आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत प्रदान किए जाने वाले लाभ में विभिन्न लंबित कार्यों को शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। मालूम हो कि नक्सली आत्मसमर्पण वह प्रक्रिया है जिसमें हिंसक माओवादी विचारधारा का पालन करने वाले हथियारबंद विद्रोही हिंसा का रास्ता छोड़, सरकार और सुरक्षा बलों के सामने हथियार डालते हैं। मुख्यधारा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.