आत्मसमर्पण नहीं किया तो घर की होगी कुर्की
मधुबनी, मई 23 -- मधवापुर,निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पिरोखर गांव निवासी मारपीट के फरार आरोपियों को कोर्ट ने आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है। इस आशय से संबंधित कोर्ट की नोटिस मधवापुर पुलिस ने आरोपियों के घर पर चिपकायी। मधवापुर पुलिस सब इंस्पेक्टर अरविंद पासवान ने बताया कि आरोपी रामानंद ठाकुर, उसकी पत्नी शोभा देवी व राम सनेही ठाकुर को, कोर्ट के आदेश पर पुलिस लंबे समय से खोज रही है। लेकिन, वे लोग लगातार फरार चल रहे हैं। यदि इस नोटिस पर भी उन लोगों ने आत्मसमर्पण नहीं किया, तो कोर्ट से उनके घर की कुर्की करने का आदेशपत्र जारी होगा। आरोपियों को इसकी पूर्व सूचना चिपकाये गये इश्तेहार के जरिये कोर्ट ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.