आत्मसमर्पण के बाद महिला अभियुक्त कोर्ट से फरार
मोतिहारी, मई 16 -- मोतिहारी। मोतिहारी कोर्ट में आत्मसमर्पण के बाद जेल भेजने के क्रम में एक महिला अभियुक्त फरार हो गई। मामले में नगर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें कहा गया है कि शुक्रवार को न्यायालय में मेहसी थाना क्षेत्र के भिमलपुर डेरवा गांव निवासी अभियुक्त मीरा देवी व पाचू दास उर्फ रामप्रवेश कुमार ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण के बाद जेल भेजने के क्रम में अभियुक्त मीरा देवी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। इसके आधार पर एफआईआर दर्ज हुई है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। बताया जाता है कि फरार महिला हत्या के प्रयास की आरोपित है। उसपर मेहसी थाना कांड संख्या 344/2018 दर्ज है। मामले में तीन लोग आरोपित है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.