आत्मसमर्पण करनेवाले बीमार नक्सली की हजारीबाग में मौत
गिरडीह, अगस्त 15 -- पीरटांड़। विभिन्न नक्सल कांडों के नामजद अभियुक्त पारसनाथ पहाड़ की तराई स्थित मोहनपुर गांव निवासी एतवारी मांझी उर्फ सोनोत उर्फ संत उर्फ शनिचरवा की न्यायिक हिरासत में इलाज के दौरान मौत हो गई। एतवारी मांझी बीते माह अपने दर्जनों नक्सली साथियों के साथ रांची में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटा था। पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर उसने हथियार छोड़कर सामान्य जीवन जीने का निर्णय लिया था। बताया गया कि एतवारी मांझी अत्याधुनिक हथियार के साथ रांची पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। आत्मसमर्पण के बाद से वह बीमार चल रहा था। तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए उसे हजारीबाग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर उसकी मौत हो गई। एतवारी मांझी विभिन्न नक्सली घटना में नामजद अभियुक्त था।घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.