आत्मशुद्धि के दशलक्षण महापर्व की तैयारी शुरू
वाराणसी, सितम्बर 7 -- वाराणसी। साधना, आत्मशुद्धि और खुद को आध्यात्मिक ऊंचाई पर ले जाने का जैन समाज का दस दिनी दशलक्षणा महापर्व की तैयारी शुरू हो गई है। भेलूपुर स्थित दिगंबर जैन तीर्थ में तैयारी जोरों पर है। जैन समाज के अनुसार दशलक्षण महापर्व 16 से 27 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान देश भर से श्रद्धालु पहुंचेंगे। कई श्रद्धालु दस दिन उपवास और विशेष तप-साधना करेंगे। रविवार को हुई धर्मसभा में मुनि भाव सागर महाराज ने कहा कि दशलक्षण भारतीय संस्कृति का महान पर्व है। यह पवित्रता और प्रसन्नता का उत्सव है। उन्होंने श्रद्धालुओं की तप-साधना निर्विघ्न पूरी होने की कामना की। जैन समाज काशी के उपाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि दिगंबर जैन मुनियों की आहारचर्या भी कठिन तप है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: सुहाग नगरी में दस दिन तक जैन मंदिरों में गूंजेंगे प्रवच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.