औरैया, मार्च 27 -- औरैया, संवाददाता। चैत्र शुक्ल नवमी के अवसर पर शुक्रवार को गायत्री शक्तिपीठ आर्यनगर में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ, पर्व पूजन एवं विविध संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यज्ञ में आहुति दी और धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की। इस दौरान आचार्य शिवनाथ मिश्रा ने कहा कि नवरात्र केवल देवी पूजन का पर्व नहीं, बल्कि आत्मशक्ति के जागरण का महाअभियान है। उन्होंने कहा कि इन दिनों में साधकों को संयमित दिनचर्या अपनाकर साधना करनी चाहिए, जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नव संवत्सर का आरंभ होता है, इसलिए नवरात्र के व्रत, पूजन और अनुष्ठान के माध्यम से लोग नववर्ष का स्वागत करते हैं और अपने जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.