धनबाद, जून 11 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। आत्मरक्षा की तकनीकें मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को मजबूत करती हैं। लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना वर्तमान समय में बेहद जरूरी है, क्योंकि यह न केवल उन्हें शारीरिक खतरे से बचाता है, बल्कि मानसिक दृढ़ता और आत्मविश्वास का भी संचार करता है। यह भी पढ़ें- हिंदू शौर्य प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागी हुए सम्मानित कार्यशाला का आयोजन अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति हिरक शाखा धनबाद ने गुलमोहर रिसॉर्ट में बुधवार को प्रशिक्षण सह आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में ट्रेंड ट्रेनर ने लड़कियों को खुद की सुरक्षा की जानकारी दी। महिला सशक्तीकरण प्रमुख पूनम अग्रवाल ने बताया कि 26 लड़कियों ने प्रशिक्षण का लाभ लिया। बताया गया कि आत्मरक्षा की तकनीक जानने से लड़कियों में यह विश्वास पैदा होता है कि ...