रांची, जून 20 -- रांची। री-नीट को लेकर उत्सुकता के बीच गोल इंस्टीट्यूट के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने छात्रों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया है। उन्होंने कहा कि री-नीट केवल ज्ञान की नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, धैर्य, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास की भी परीक्षा है। बिपिन सिंह ने विद्यार्थियों को तनाव से बचने के लिए परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से काफी पहले पहुंचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा कक्ष में अन्य छात्रों के साथ कटऑफ या कठिन प्रश्नों की चर्चा से पूरी तरह दूर रहें। इसके अलावा, किसी प्रश्न का उत्तर स्पष्ट न होने पर केवल अनुमान के आधार पर उत्तर लगाने से बचें, क्योंकि नकारात्मक अंकन अंतिम रैंक को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। यह भी पढ़ें- NEET UG : अंतिम दिन 600+ मार्क्स के लिए कैसे करें नीट की रिविजन, एक्स्ट्रा ...