रांची, दिसम्बर 22 -- मुरहू, प्रतिनिधि। संत नोबर्ट स्कूल हस्सा परिसर में सोमवार को विद्यालय का वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे उत्सव का माहौल और भी मनमोहक बन गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। मुख्य अतिथि नॉवल गॉडविन केरकेट्टा ने अपने संबोधन में विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि संत नोबर्ट स्कूल हस्सा ग्रामीण क्षेत्र में रहकर भी शिक्षा और अनुशासन के माध्यम से जिले में शिक्षा की अलख जगा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को गढ़कर उन्हें एक जिम्मेदार और सक्षम नागरिक बनाते हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि कम अं...