आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं ने सीखे सुरक्षा के गुर
संभल, मई 17 -- शक्ति सेवा पथ फाउंडेशन एवं जायंट्स ग्रुप ऑफ संभल सिटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ब्रज रतन सुंदर आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 11 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजना गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में छात्राओं को तलवार, डंडा, चाकू सहित विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों और दांवपेंचों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले दिन फाउंडेशन एवं जायंट्स ग्रुप की अध्यक्षा नीरू चाहल ने छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व, स्वास्थ्य लाभ और दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण बालिकाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना विकसित करता है। प्रशिक्षण शुरू होने से पहले छात्राओं ने प्रशिक्षकों का सम्मान किया और उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया। शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.