मेरठ, मई 2 -- एएस इंटर कॉलेज मवाना में नॉर्थ इंडिया सेल्फ डिफेंस फेडरेशन द्वारा आयोजित भव्य आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर एक हजार छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह के निर्देशन में आयोजित इस समारोह में अतिथियों ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण को वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल कुमार कौशिक ने बताया कि आज के समय में आत्मरक्षा केवल एक कौशल नहीं, बल्कि प्रत्येक छात्र-छात्रा के लिए सुरक्षा कवच है। नॉर्थ इंडिया सेल्फ डिफेंस फेडरेशन द्वारा किया जा रहा यह कार्य समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। विशिष्ट अतिथि पवन कुमार रस्तोगी ने अपने संबोधन में कहा कि...