सिमडेगा, नवम्बर 30 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में रविवार को ताईक्वाडो ट्रेनिंग कैम्प सह बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीसी कंचन सिंह उपस्थित थी। डीसी कंचन सिंह ने उपस्थित ताईक्वांडो खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा कि आत्म रक्षा के लिए ताईक्वांडो बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि ताईक्वांडो से न केवल शारीरिक मजबुती मिलती है बल्कि इंसान मानसिक रुप से भी मजबूत होता है और आत्मरक्षा का भाव आने से आत्म विश्वास भी बढ़ता है। इधर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष जवाहर चौधरी ने सभी प्रतिभागियों को ताईक्वांडो के कारण स्वस्थ्य शरीर और आत्मरक्षा के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम को संघ के सचिव जुनास डांग ने भी संबोधित किया। इधर ट्रेनिंग कैंप में प्रतिभागियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.