अंबेडकर नगर, अप्रैल 26 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत तेज प्रताप स्मारक बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मार्शल आर्ट प्रशिक्षक रविन्द्र राजभर ने अपनी टीम के साथ छात्राओं को आत्मरक्षा की महत्वपूर्ण बारीकियों से अवगत कराया। टीम सदस्य वंशिका गौड़, सगुन रानी एवं इंदु वर्मा प्रशिक्षिकाओं ने छात्राओं को विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का अभ्यास कराया और उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। इससे पहले प्रबंधक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मराज यादव ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हमारे जिले की एसपी प्राची सिंह बेटियों के लिए प्रेरणा हैं। प्रधानाचार्या सुनीता यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। एसआई शिवम सिंह व हेड कांस्टेबल प्रफुल सिंह ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाया...