मुंगेर, मार्च 19 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय का 8वां स्थापना दिवस बुधवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज के ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ भविष्य की दिशा तय करने पर विशेष बल दिया गया। कुलपति प्रो. डॉ. संजय कुमार ने स्थापना दिवस को आत्ममंथन का अवसर बताते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध और नवाचार को विश्वविद्यालय की पहचान का आधार बताया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे अतिथियों के आगमन, मंगलाचरण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके पश्चात विश्वविद्यालय का कुलगीत प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरे सभागार में उत्साह और गरिमा का माहौल बन गया।दो सत्र में हुआ समारोह:समारोह दो सत्रों में आयोजित हुआ-प्रथम सत्र में औपचारिक उद्घाटन और द्वितीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम। समारोह क...