आत्मबोध ही व्यक्ति, समाज व राष्ट्र के विकास का आधार : डॉ राजश्री जयंती
रांची, जुलाई 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय साहित्य परिषद रांची जिला इकाई की ओर से रविवार को आत्मबोध से विश्वबोध विषय पर वैचारिक संगोष्ठी सह काव्य गोष्ठी का आयोजन विद्यापति भवन में किया गया। अध्यक्षता रांची जिला अध्यक्ष डॉ राजश्री जयंती ने की। उन्होंने कहा कि आत्मबोध ही व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्र के समग्र विकास का मूल आधार है। भारतीय साहित्य मानवता, संस्कृति और राष्ट्रचेतना का सशक्त संवाहक है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक सिंह ने भारतीय साहित्य की परंपरा एवं उसकी वर्तमान प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। प्रदेश महामंत्री डॉ विजय प्रकाश ने आत्मबोध को विश्वकल्याण का आधार बताते हुए भारतीय चिंतन की वैश्विक उपयोगिता पर अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मेरे भाव बोध पुस्तक आत्मचिंतन के लिए करता प्रेरित डॉ प्रशांत करण, इंद्रजीत यादव व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.