नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- नई दिल्ली। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्मशताब्दी एवं अखण्ड दीप शताब्दी महोत्सव के तीसरे दिन आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों की अनूठी छटा दिखाई दी। समारोह का शुभारंभ 'अब नवयुग की गंगोत्री से बही ज्ञान की धारा है' भक्ति गीत एवं 'लागी रे लगन ओ मां की' प्रज्ञागीत पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्राओं की समूह नृत्य प्रस्तुतियों से हुआ। भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने गुरुदेव-माताजी के आदर्शों और युग निर्माण की चेतना को जीवंत कर दिया। समारोह के दूसरे सत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आत्मपरिवर्तन को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि परम...