हरदोई, मार्च 16 -- हरदोई, संवाददाता। प्रत्येक विकास खंड में एक गोवंश आश्रय स्थल को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मॉडल आश्रय स्थल बनाए जाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। चिन्हित आश्रय स्थलों में टीनशेड, चरही, नर, मादा, बछड़ों और अशक्त गोवंशों के लिए अलग-अलग वार्ड तथा केयरटेकर कक्ष की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाएगी। साथ ही आश्रय स्थल की मजबूत चारदीवारी या बैरिकेटिंग, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था और परिसर में कीचड़ से बचाव के उपाय भी सुनिश्चित किए जाएंगे। सभी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के बाद उनकी आय बढ़ाने के लिए नवाचार से जोड़ा जाएगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एके सिंह ने बताया जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश से सभी चिन्हित मॉडल आश्रय स्थल से जुड़े चारागाह की भूमि पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.