सिद्धार्थ, सितम्बर 28 -- शोहरतगढ़। भाजपा शोहरतगढ़ मंडल की ओर से शनिवार को आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत नगर पंचायत कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र की श्रेणी में आकर खड़ा हो गया है। आज भारत का लोहा पूरी दुनिया मान रही हैं। देश एक मजबूत और विकसित भारत की नींव है। पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी ने कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान का उद्देश्य भारत के उद्योगों में सुधार लाकर युवाओं के लिए रोजगार सृजन करना है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों, गरीबों, श्रमिकों और किसानों के कल्याण के लिए की गई घोषणाएं आत्मनिर्भर भारत का मूलमंत्र है। इस दौरान डॉ.पवन मिश्र, श्याम जायसवाल, रवि अग्रवाल, शिव शक्ति शर्मा, कृष्ण पाल चौधरी,नीलेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.