हल्द्वानी, जनवरी 23 -- हल्द्वानी। पीएम स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना में 35 आवेदकों का ऋण स्वीकृत होने पर नगर निगम सभागार में धनराशि का वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ. आईपी पंत ने बताया कि योजना के तहत प्रथम, द्वितीय, तृतीय के रूप में, 15,000, 25,000 एवं 50,000 का ऋण प्रदान किया जाता है। इसमें सात प्रतिशत केंद्र और दो प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा ब्याज में अनुदान प्रदान किया जाता है। मेयर गजराज बिष्ट ने बैठक मे मौजूद फड़ फेरी व्यवसायियों को इसका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में पूर्व मेयर डॉ. जोगेन्द्रपाल सिंह रौतेला, सहायक नगर आयुक्त गजेन्द्र सिंह, उपशाखा प्रबंधक मोहित डसीला, भाषित पाठक, गणेश भट्ट मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.