जमशेदपुर, नवम्बर 9 -- आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन पोटका विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को किया गया। सुंदरनगर स्थित कल्याण मंडपम में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सफल बनाने का प्रण लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया गया। इससे पहले, भाजपा नेताओं के द्वारा पार्टी के पितृपुरुषों के छविचित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.