समस्तीपुर, मार्च 30 -- पूसा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के कुलपति डॉ. पीएस पाण्डेय ने कहा कि विकसित व आत्मनिर्भर भारत बनाने में प्राकृतिक खेती की भूमिका अहम है। बदलते समय में प्राकृतिक खेती का विस्तार समय की मांग है। वे रविवार को विवि के विद्यापति सभागार में बोल रहे थे। मौका था प्राकृतिक खेती की स्थिति एवं संभावनाएं विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के उदघाटन सत्र का। उन्होंने कहा कि भारत ऋषि व कृषि का देश है। ऋषि महर्षियों के जमाने में प्राकृतिक खेती से ही बेहतर उत्पादकता ली जा रही थी। अब स्वस्थ मृदा व गुणवत्तायुक्त स्वच्छ आहार में प्राकृतिक खेती की भूमिका अहम है। खंडवा (मप्र) कृषि विवि के सेवानिवृत डीन डॉ. पीपी शास्त्री ने कहा कि इसके विस्तार में चुनौतियां है। जिसे किसान व वैज्ञानिक मिलकर सरकार की मदद से दूर कर सकते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.