देवरिया, मार्च 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर के पशु चिकित्सालय परिसर में एक दिवसीय पशुपालक प्रशिक्षण एवं प्रगतिशील कुक्कुट पालकों की गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के पवन कुमार मिश्रा ने पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत का आधार है पशुपालन है। इससे किसान की आय दोगुनी होगी।कार्यक्रम में चारा विकास कार्यक्रम में चयनित पशुपालकों को ज्वार मिनी कीट का पैकेट भी नि:शुल्क वितरित किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना है। प्रशिक्षण में सभी पशुपालकों को पशुपालन प्रशिक्षिका बुकलेट वितरित किया गया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. ओमप्रकाश प्रजापति ने पशुओं के रख-रखाव एवं विभिन्न बीमारियों से बचाव की जानकारी दिया।नंद बाबा योजन...