रुडकी, फरवरी 25 -- चमन लाल महाविद्यालय लंढौरा में बुधवार को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् के संपोषण में गोष्ठी आयोजित की गई। प्रथम वक्ता डॉ. गजेंद्र कुमार ने महिला शिक्षा को सशक्तिकरण की आधारशिला बताकर कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं। आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण: घरेलू उत्पादन से राष्ट्रीय आर्थिक भागीदारी तक एक विमर्श विषय पर यह गोष्ठी हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाने के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष अतुल हरित और सचिव अरुण हरित ने अतिथियों को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...