आत्मनिर्भर बन रहीं गोशालाएं, रामपुर ने गोबर से कमाए 6.17 लाख रुपये
रामपुर, मई 12 -- रामपुर। मंडल में बेसहारा और निराश्रित गोवंशों के संरक्षण की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। मंगलवार को मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित गो आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक के आंकड़ों में मंडल की बेहद सकारात्मक और मजबूत तस्वीर सामने आई है। आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में मण्डल के 218 गो आश्रय स्थलों में कुल 65,113 गोवंशों को सुरक्षित आश्रय प्रदान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के तहत मण्डल ने अभूतपूर्व सफलता दर्ज करते हुए निर्धारित लक्ष्य 4125 के मुकाबले 7703 गोवंशों को पशुपालकों की सुपुर्दगी में देकर 186.76 प्रतिशत का आंकड़ा छू लिया है। इसके साथ ही, गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने, हरे चारे की आपूर्ति सुनिश्चित करने और गर्मियों में गोवंशों के बचाव के लिए भी जमीनी स्तर पर व्यापक इंतज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.