अमरोहा, अप्रैल 8 -- अमरोहा। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम निधि गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति एवं जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई। इसमें ग्राम पंचायतों में जलभराव, आरआरसी क्रियाशीलता और मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी के तहत 100 तालाबों को मॉडल तालाब के रूप में तैयार किए जाने की समीक्षा की गई।डीएम ने ओएसआर से विभिन्न स्रोतों से अर्जित आय की समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायतों को खुद की आय के स्रोतों को चिन्हित कर आत्मनिर्भर बनने का निर्देश दिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को भी कार्ययोजना बनाकर अधिक से अधिक आय अर्जित करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी आरआरसी को क्रियाशील रखें और घरों से कूड़ा एकत्रीकरण का कार्य नियमित रूप से किया जाए। साथ ही स्वच्छता शुल्क भी प्राप्त करें। काम में लापरवाही बरतने को लेकर पंचायत सच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.