गोंडा, अप्रैल 9 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ने अभियान तेज कर दिया है। डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देशन में सीडीओ अंकिता जैन के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की टीम लगातार समूहों का निरीक्षण कर रही है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। बेलसर ब्लॉक क्षेत्र के चिरेबसना ग्राम पंचायत में उपायुक्त जेएन राव सहित अन्य अधिकारियों की टीम पहुंची। उन्होंने समूहों के कार्यों की जानकारी ली और समूह से जुड़ी महिलाओं को योजनाओं, प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि समूह की महिलाएं स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर बेहतरीन उत्पाद तैयार कर रही हैं। उत्पादों की गुणवत्ता के साथ-साथ पैकेजिंग में भी सुधार हुआ है, जिस...