रुडकी, अप्रैल 22 -- मंगलौर, संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में देवभूमि उद्यमिता केंद्र के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. राम भरोसे नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवभूमि उद्यमिता योजना, देहरादून केंद्र से प्रोजेक्ट ऑफिसर सपना नेगी रहीं। इस दौरान प्राचार्य डॉ. तीर्थ प्रकाश ने कहा कि जीवन में मिलने वाले अवसरों और सीख का पूरा लाभ उठाना चाहिए। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कौशल विकास अत्यंत आवश्यक है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए कौशल से जुड़ना होगा। उन्होंने आगे कहा कि 'विकसित भारत 2047' का सपना तभी पूरा होगा, ज...