चंदौली, फरवरी 27 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा राजकीय महिला महाविद्यालय में आईआईसी एवं कौशल विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में और आविष्कार फाउंडेशन के सौजन्य से इकोनॉमिक इंटरप्रेन्योरशिप टू सोशल इक्विटी विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता विश्वनाथ शुक्ला ने छात्राओं से कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए कौशल विकास जरूरी है। कहा कि आज की आधुनिक और तीव्र गति से विकसित होती हुई दुनिया में रोजगार के विभिन्न नित नए अवसर सुलभ हो रहे हैं। और छात्राएं अपने को इन अवसरों का समुचित लाभ उठाने हेतु तैयार करें। आगे उन्होंने एक अच्छे उद्यमी की विभिन्न विशेषताओं पर चर्चा की, साथ ही छात्राओं को अवगत कराया कि उनके द्वारा दिए गए नवाचारों की विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिता आयोजित होगी और श्रेष्ठ नवाचारों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.