नवादा, मार्च 9 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की जीविका दीदियों के द्वारा संकुल स्तरीय संघ एवं ग्राम संगठन स्तर पर महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराते हुए महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण पर विचार-विमर्श किया। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक चंदन कुमार सुमन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ग्रामीण महिलाओं के उत्थान और सशक्तीकरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक उन्नति के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जीविका दीदियां भी आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। दीदियों ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.