सोनभद्र, मई 1 -- अनपरा,संवाददाता। दिशिता महिला मंडल रेनुसागर ने सामाजिक उत्थान में सहयोग प्रदान करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, एवं वालंटियर्स के सम्मान में एक भव्य अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया। कार्यालय परिसर स्थित सभागार में सम्पन्न कार्यक्रम का संचालन कर रही दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की सचिव तूलिका श्रीवास्तव ने वर्ष भर संचालित कार्यक्रमो में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की इंदु सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि आत्मनिर्भरता ही व्यक्ति और समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। जब व्यक्ति अपने कौशल, मेहनत और संसाधनों के बल पर आगे बढ़ता है, तभी वह सशक्त और सम्मानजनक जीवन जी सकता है। दिशिता महिला मंडल समाज को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.