मधुबनी, जनवरी 11 -- मधुबनी। दिव्यांगजनों के जीवन को आसान और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल कार्यक्रम 13 को आयोजित होगा। सक्षम भारत समर्थ - भारत अभियान के तहत सक्षम उत्तर बिहार और एल्टियस के सहयोग से लाइवलीहुड ऑन व्हील्स कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए जिला सचिव शैलेश कुमार ने बताया कि इस अवसर पर अस्थिवाधित दिव्यांगजनों को नि:शुल्क ई साइकिल दी जाएगी। जिससे उन्हें रोजमर्रा के काम और रोजगार में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रविशंकर करेंगे। नारी शिशु कल्याण परिषद परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह सचिव चंद्रभूषण पाठक, सहायक निदेशक आशीष अमन, डा. रजनीबाला अग्रवाल, संजय कुमार, अरुण कुमार चौधरी, सूर्य ज्योति वर्मा व अन्य शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.