बिहारशरीफ, मार्च 23 -- आत्मनिर्भरता: बाजार के महंगे बीजों से मिलेगी मुक्ति, खुद बीज तैयार करेंगे नालंदा के किसान बीज उत्पादन तकनीकी की बारीकियां जानने 30 किसानों को भेजा गया पूर्णिया 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में मिलेगा किताबी और व्यावहारिक ज्ञान फोटो किसान बीज: पूर्णिया के जलालगढ़ी कृषि विज्ञान केंद्र में बीज उत्पादन का प्रशिक्षण लेते नालंदा के किसान। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। नालंदा के किसान अब बीज के लिए पूरी तरह बाजार पर निर्भर नहीं रहेंगे। वे खुद उन्नत और शुद्ध बीज तैयार कर अपनी आमदनी बढ़ाएंगे। इसके लिए जिले के 30 प्रगतिशील किसानों को पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, पूर्णिया भेजा गया है। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) योजना के तहत किसानों को यह सुनहरा मौका मिला है। खेतों में जाकर देखेंगे सफ...