रांची, जून 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मोरहाबादी के रामकृष्ण मिशन आश्रम दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से मंगलवार को खूंटी के गुटीगड़ा में विवेकानंद विद्या मंदिर परिसर में 12 विवेकानंद सेवा संघों की आजीविका एवं ग्रामीण विकास बैठक हुई। बैठक ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार, कृषि विकास, महिला सशक्तिकरण तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा को लेकर आयोजित की गई। आश्रम के सचिव स्वामी भावेशानन्द महाराज ने कहा कि ग्रामीण विकास का वास्तविक आधार शिक्षा, संस्कार और आत्मनिर्भरता है। उन्होंने विवेकानंद सेवा संघों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। यह भी पढ़ें- आत्मनिर्भर, शिक्षित व समृद्ध गांव के निर्माण को सामूहिक प्रयास का आह्वान स्वामी भक्तिशानंद महाराज ने युवाओं ...