हमीरपुर, अप्रैल 13 -- बिवांर, संवाददाता। बिवांर कस्बे में पड़ोसी युवक द्वारा पीटे जाने के बाद पुलिस ने सुनवाई नहीं की। जिसके बाद आहत युवक ने पेट्रोल लाकर थाने में डालकर आत्मदाह की धमकी दी। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया है। कस्बा बिवांर के मिनी ब्लॉक निवासी रावेंद्र उर्फ कल्लू यादव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पड़ोस का गुल्लू उर्फ सत्येंद्र श्रीवास से रंजिश चल रही है। रविवार शाम 7:00 के करीब पुराना बस स्टॉप में जाने पर सत्येंद्र मिल गया। जो अभद्रता करने लगा, विरोध करने पर मारपीट करते हुए चाकू से वार कर दिया। यह भी पढ़ें- आत्मदाह की धमकी के बाद दर्ज हुआ मुकदमा चाकू उसके हाथ में लगने से वह लहूलुहान हो गया। थाने पहुंचने पर पुलिस ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। जिसके बाद पेट्रोल पं...