समस्तीपुर, फरवरी 28 -- मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र में तेतारपुर पंचायत के नारायणपुर गांव में शनिवार को गांव के अजय कुमार राय को आत्मदाह से पूर्व पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि श्रीराय के द्वारा आत्मदाह करने की सूचना पूर्व में पुलिस और प्रशासनिक महकमे को दी गयी थी। जानकारी के अनुसार अजय कुमार राय का आरोप है कि खाता संख्या 132, खेसरा संख्या 386 की जमीन जो मेरे पूर्वज रैयती रामवृक्ष महतो पिता रघुनंदन महतो के नाम से जमाबंदी दर्ज है। इसी जमीन को प्रताप सिंहा द्वारा मिथुन सहनी पिता बालेश्वर सहनी के हाथों बेच दिया गया और बाद में अंचल कार्यालय में गलत तरीको से दाखिल ख़ारिज कर दिया गया। इसी मामले को लेकर न्याय नहीं मिलने से नाराज अजय कुमार ने आत्मदाह कि घोषणा की थी। इधर सीओ ब्रजेश कुमार द्विवेदी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.