आत्मचिंतन और सही ज्ञान की राह दिखाते हैं शिक्षक
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आमगोला स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शनिवार को शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता राजयोगिनी बीके रानी ने की।उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उन्हें आत्मचिंतन के लिए प्रेरित करते हैं। एलएनटी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने कहा कि नई पीढ़ी के छात्रों से उनकी सोच और समझ के अनुरूप संवाद करना होगा। गूगल से जानकारी प्राप्त की जा सकती है, लेकिन सही शिक्षा और ज्ञान नहीं मिल सकता। इसके लिए शिक्षक का मार्गदर्शन आवश्यक है। पूर्व सीनेटर प्रो. अरुण कुमार सिंह ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षकीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आदर्श शिक्षक बताया। यह भी पढ़ें- ज्ञान अर्जित नहीं सृज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.