नई दिल्ली, जुलाई 28 -- Vivo ने आखिरकार भारत में अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo S2 की पहली आधिकारिक झलक दिखा दी है। कंपनी ने X (पहले Twitter) पर एक टीजर वीडियो शेयर किया है, जिससे साफ हो गया है कि यह स्मार्टफोन जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। खास बात यह है कि Vivo S2 के साथ कंपनी करीब छह साल बाद S Series की भारत में वापसी करने जा रही है। इससे पहले साल 2019 में Vivo S1 भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ था। हालांकि Vivo ने अभी लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन लीक्स के मुताबिक स्मार्टफोन 6 अगस्त को भारत में दस्तक दे सकता है। टीजर वीडियो में फोन का रियर डिजाइन दिखाई देता है, जिसमें नया कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है। वहीं डमी यूनिट्स की तस्वीरों से इसके डिस्प्ले और बॉडी डिजाइन की भी झलक मिली है। टीजर में फोन के पीछे पिल-शेप (Pi...