नई दिल्ली, अगस्त 28 -- Vivo तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब ब्रांड अपने सबसे शक्तिशाली फोन लाने की तैयारी में है। हम बात कर रहे हैं Vivo X500 Pro Max की, जो पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। पिछले कुछ दिनों से, वीवो के प्रोडक्ट मैनेजर हान बॉक्सियाओ अपकमिंग वीवो X500 सीरीज के नए फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं। अब चीन की सोशल मीडिया साइट Weibo पर अपने नए पोस्ट में, उन्होंने Vivo X500 Pro Max के नए डिस्प्ले पैनल के बारे में जानकारी कन्फर्म की है। इस नए पैनल का मकसद विजुअल क्वालिटी को बेहतर बनाना है और साथ ही हाई-रिजॉल्यूशन वाले स्मार्टफोन डिस्प्ले के साथ आम तौर पर जुड़ी कुछ कमियों को दूर करना है। कहा जा रहा है कि सीरीज में तीन फोन - Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max होंगे।पहला फोन जिसमें इतना दमदार डि...