नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- OnePlus अपने नए फ्लैगशिप फोन OnePlus 16 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है और अफवाहों के अनुसार, इस फोन में 9000mAh की बड़ी बैटरी और 200 मेदापिक्सेल का दमदार कैमरा होगा। OnePlus 15 की 7300mAh बैटरी के मुकाबले इसे एक बड़ी बढ़त माना जा सकता है और इससे वनप्लस 16 फ्लैगशिप फोन की कैटेगरी में बैटरी कैपेसिटी के मामले में सबसे आगे हो जाएगा। इसके अलावा, ऐसा लगता है कि वनप्लस, ओप्पो द्वारा डिजाइन की गई एक ऐसी चिप का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है जिसे कम-वोल्टेज डिस्चार्ज को संभालने के लिए बनाया गया है, जिससे बैटरी लाइफ में काफी सुधार देखने को मिल सकता है।वनप्लस 16 में 9000mAh की बैटरी डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 185 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट होने की चर्चा है। वनप्लस 15 की 165 हर्ट्ज लिमिट को देखते हुए इसे काफी प्रभावशाली अपग्र...