बदायूं, अप्रैल 28 -- क्षेत्र के गांव बर्खिन में शादी समारोह के दौरान की गई आतिशबाजी एक किसान पर भारी पड़ गई। बरात चढ़त के दौरान छोड़ी गई चिंगारी से पशुशाला में भीषण आग लग गई, जिससे वहां बंधे मवेशी झुलस गए और भारी मात्रा में रखा भूसा जलकर खाक हो गया। गांव निवासी राकेश पुत्र हरद्वारी ने बताया कि उनकी पशुशाला में बंधी दो भैंस, एक गाय, एक बछड़ा व एक बछिया आग की चपेट में आकर झुलस गए। इसके अलावा पशुओं के चारे के लिए रखा करीब 10 बीघा खेत का लगभग 40 क्विंटल भूसा भी जल गया। पीड़ित ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव निवासी भोजराज पुत्र मलखान की बेटी की बारात थाना दहंगवा क्षेत्र के मेघरा मड़ैया से आई थी। यह भी पढ़ें- पटाखा फोड़ने को लेकर विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, बरात चढ़त के दौरान कुछ लोग आतिशबाजी कर रहे थे। विरोध करने के बावज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.