आतिशबाजी विक्रेता करेंगे सभी सुरक्षा नियमों का पालन, लिया संकल्प
मैनपुरी, सितम्बर 13 -- फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में किया गया। जिसमें पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी ने भाग लिया। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों पर गहन मंथन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि वह आतिशबाजी विक्रेताओं के साथ है। उन्होंने व्यापारियों से दुकानों पर सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं नियमों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करने की अपील की। किसी भी आतिशबाजी विक्रेता का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। अधिवेशन में उपस्थित व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए आश्वासनों का स्वागत किया और संकल्प लिया कि वह सभी सुरक्षा नियमों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.