आतिशबाजी बनाने का अवैध ठिकाने पर छापेमारी, एक गिरफ्तार
आगरा, मार्च 26 -- सोरों कोतवाली पुलिस ने बहादुर नगर में आतिशबाजी में प्रयुक्त विस्फोटक पदार्थ निर्माण स्थल पर छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से विस्फोटक सामग्री, उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक जिस स्थान पर आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस था, उसे छोड़ कर दूसरे स्थान पर बिना अनुमति लिए काम करने में लगा था। आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के मुताबिक सोरों क्षेत्र के बहादुर नगर पर विस्फोटक पदार्थों का निर्माण किए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सीओ सिटी आंचल चौहान के नेतृत्व में सोरों कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी के साथ पुलिस टीम ने बहादुर नगर पहुंचकर संबंधित स्थान पर छापेमार कार्रवाई शुरू कर दी। यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.