नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- एम सी मेहता,प्रसिद्ध पर्यावरणविद सर्वोच्च न्यायालय ने हरित पटाखे चलाने की अनुमति को लेकर जो आदेश दिया है, वह निराशाजनक है। पटाखे चाहे किसी तरह के हों, उन पर पूर्ण रोक लगनी चाहिए। ये हमारी संस्कृति, सभ्यता या धार्मिक परंपरा की चीज नहीं हैं, बल्कि बाहर से आए हैं। वैसे भी, हमें केवल पटाखों को लेकर नहीं, बल्कि संपूर्ण पर्यावरण को ध्यान में रखकर नीति बनानी चाहिए। पटाखे चाहे कोई भी हों, वे वायु व ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं। पटाखों से 80 से लेकर 125 डेसिबल या उससे भी अधिक तक का शोर होता है, जो कानों के लिए हानिकारक हो सकता है। जबकि, इंसानों की सामान्य बातचीत लगभग 60 डेसिबल की होती है। हरित पटाखे आम पटाखों की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत कम प्रदूषण फैलाते हैं, पर ये पूरी तरह से प्रदूषण-मुक्त नहीं होते हैं। इनसे भी पीएम 2.5 और ...