पीलीभीत, मई 5 -- पूरनपुर। पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों पर भाजपा कार्यकर्ता नगर कार्यालय पर एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ता टीवी स्क्रीन पर नजरें टिकाए रहे। नतीजे भाजपा के पक्ष में आते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया। बढ़त स्पष्ट होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता ने जीत की खुशी मनाते हुए आतिशबाजी की। नगराध्यक्ष हर्ष प्रधान समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भाजपा की जीत पर झूमे कार्यकर्ता यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में जीत पर ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरके भाजपाई यह भी पढ़ें- बंगाल-असम की जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...